फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Temple priest murdered

पुजारी की हत्या कर मंदिर में लूटपाट

Wed, 24 Jun 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Wed, 24 Jun 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

जामों (अमेठी)। मनारघाट के पास मंगलवार की रात मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर लुटेरों ने मंदिर में लूटपाट की। बुधवार की सुबह हत्या की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम के साथ मंदिर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने पुजारी के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जामों थाना क्षेत्र के पूरब गौरा निवासी राम नरेश मौर्य (50) पुत्र राम नारायण मौर्य क्षेत्र के मनार घाट के पास स्थित पहलवान वीर बाबा मंदिर में करीब 15 वर्षों से पुजारी थे। इसी मंदिर में जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी भी पुजारी थे। मंगलवार को जगदंबा प्रसाद अपने दामाद सदाशिव मिश्र निवासी कटारी के घर गए थे जबकि राम नरेश अकेले ही मंदिर पर थे।
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह दामाद के घर से वापस पहुंचे जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी को मंदिर परिसर में बने कमरे की छत पर राम नरेश का लहूलुहान शव मिला। जगदंबा ने इसकी सूचना आस-पास के लोगों को देते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही एसपी हीरालाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने मंदिर परिसर की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जांच के दौरान जगदंबा प्रसाद ने एसपी को बताया कि मंदिर में रखी गई दानपेटिका गायब है। मंदिर में टंगे कई घंटे खोलकर मंदिर के पीछे खाई में फेंके गए थे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के छोटे भाई राम अवध की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed