फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher thrashed four students

चार बच्चों को शिक्षिका ने स्केल से पीटा

Thu, 07 Dec 2017 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 07 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Teacher thrashed four students
परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

राम सिंगारी प्रताप नारायण जूनियर हाईस्कूल में एक शिक्षिका ने चार मासूम बच्चों की स्केल से पिटाई कर दी। बच्चों के अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार ने एसएचओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चकसोरा गांव में राम सिंगारी प्रताप नारायण जूनियर हाईस्कूल स्थित है। विद्यालय में गौरा जगदीशपुर गांव के कपिल का बेटा प्रिंस, जगदंबा पांडेय की बेटी अंजली व बेटा सुधांशु और गुरु प्रसाद का बेटा विकास क्रमश: केजी फर्स्ट, केजी, केजी ए व केजी में पढ़ते हैं। आरोप है कि बुधवार की सुबह चारों बच्चे स्कूल में पढ़ने गए थे। विद्यालय की एक शिक्षिका ने चारों बच्चों को उनके क्लास रूम में जाकर स्केल से पीटा।
विज्ञापन


बच्चे छुट्टी के बाद घर पहुंचे और अपनी मम्मी व पापा को बताया। बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षिका उनके बच्चों की आए दिन पिटाई करती है। उन्होंने शिक्षिका की शिकायत विद्यालय के प्रबंधक विनोद पांडेय से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार की सुबह बच्चों के अभिभावक तहसीलदार जितेंद्र गौतम के पास पहुंचे और उन्हें प्रार्थना पत्र दिया। तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed