फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students on rampage.

साथी की पिटाई से भड़के  छात्रों का हाईवे पर हंगामा

Wed, 07 Sep 2016 10:30 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 07 Sep 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Students on rampage.
पुलिस ने शांत कराया - फोटो : अमर उजाला

केएनआईटी के एक छात्र की पिटाई से भड़के छात्रों ने बुधवार को कॉलेज के सामने इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर जमकर बवाल काटा। छात्रों ने फल की दुकान व सैलून में जमकर तोड़फोड़ की। दुकानों के टिन शेड पलट दिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कॉलेज के डायरेक्टर के साथ मिलकर किसी तरह स्थिति को संभाला। छात्रों के उपद्रव से करीब 45 मिनट तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के पांचोपीरन के पास केएनआईटी है। बुधवार को केएनआईटी के फाइनल इयर का एक छात्र कॉलेज के सामने फल की दुकान पर जूस पीने गया था। फल की दुकान पर एक बेंच रखी थी जिसपर पांचोपीरन के कुछ युवक बैठे थे। छात्र भी बेंच पर बैठने लगा तो उसे दूसरे युवकों ने बैठने से मना कर दिया। इसे लेकर छात्र का बाहरी युवकों से विवाद हो गया। इस बीच युवकों ने छात्र की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


छात्र कॉलेज पहुंचा और घटना से अन्य छात्रों को अवगत कराया। छात्र की पिटाई से नाराज सैकड़ा भर छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने फल की दुकान व सैलून में जमकर तोड़फोड़ की। दुकान में रखा फल सड़क पर फेंक दिया। छात्रों ने इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहनों को भी रोक दिया। इस बीच तनाव की सूचना पाते ही कोतवाल आजाद केसरी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। कोतवाल ने केएनआईटी के डायरेक्टर प्रो. रघुराज सिंह को साथ लेकर छात्रों से वार्ता की। पुलिस ने छात्र की पिटाई में शामिल युवकों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर  कोतवाल आजाद केसरी ने बताया कि बेंच पर बैठने को लेकर छात्र की पिटाई कुछ युवकों ने कर दी थी। उसे लेकर विवाद हुआ था। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed