{"_id":"5880eecb4f1c1b7b2befe533","slug":"sister-and-brother-thrashed-by-eve-teasers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा और भाई की पिटाई, प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा और भाई की पिटाई, प्रदर्शन
Amarujala Bureau
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
आरोपी दबोचे गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौंसा (सुल्तानपुर)। स्कूल जा रही छात्रा के साथ बृहस्पतिवार की सुबह बरौंसा चौराहे के पास बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर पहुंचे फुफेरे भाई और छात्रा को शोहदों ने पीट दिया लेकिन जब तक आस-पास के लोग पहुंचते आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के देर से पहुंचने से भड़के ग्रामीणों ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के समझाने-बुझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली जयसिंहपुर के एक गांव की कक्षा 11 की छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह अपनी छोटी बहन के साथ पैदल ही स्कूल जा रही थी। रास्ते में बरौंसा चौराहे के पास बाइक सवार दो शोहदों ने उनका रास्ता रोक लिया। बड़ी बहन के साथ शोहदे छेड़छाड़ करने लगे। इस पर दोनों बहनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर छात्राओं के बुआ का लड़का उन्हें बचाने पहुंचा जिसे शोहदों ने पीटना शुरू कर दिया और छात्रा को भी पीटा।
विज्ञापन
पिटाई से छात्रा और उसका फुफेरा घायल हो गए। विवाद बढ़ने पर बरौंसा कस्बे के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। मौके की नजाकत भांप शोहदे बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस के विलंब से पहुंचने पर ग्रामीणों का आक्रोश भडक़ उठा। ग्रामीणों ने लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित बरौंसा कस्बे में रोड जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
हाईवे पर जाम लगने से सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। कोतवाल जयसिंहपुर राम प्रताप के समझाने-बुझाने के बाद जाम खुल सका। पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।