फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sharp Shooter held in journalist murder

पत्रकार की हत्या में शामिल शूटर समेत दो बंदी

Mon, 22 Feb 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

नौ दिन पूर्व दिनदहाड़े गोली मारकर की गई पत्रकार की हत्या में फरार चल रहे शूटर समेत दो आरोपियों को रविवार को एसटीएफ ने चारबाग लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर सोमवार को पुलिस ने अखंडनगर क्षेत्र से हत्या में प्रयुक्त बाइक व पिस्टल भी बरामद की है।

विज्ञापन



अंबेडकरनगर  जिले के हंसवर थाना अंतर्गत तरौली मुबारकपुर गांव निवासी पत्रकार करुण मिश्र (28) की बीते 13 फरवरी को हत्या कर दी थी। एसटीएफ व जिले की पुलिस ने बीते 18 फरवरी को हत्या में शामिल राहुल सिंह, पवन सिंह निवासी रामनगर कोट, संदीप सिंह निवासी माल्हा थाना कोतवालीनगर, अजय सिंह निवासी रामपुर कोतवाली कादीपुर, हैदर अब्बास उर्फ  गब्बर निवासी मनियारपुर थाना कुड़वार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


हत्या  में शामिल अमन सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी जगदीशपुर कादीपुर थाना राजे सुल्तानपुर जिला अंबेडकरनगर और केशरी उपाध्याय उर्फ मामा उर्फ सोनू पुत्र विद्याधर उपाध्याय निवासी करीमुद्दीनपुर बाजार कौड़िहार थाना नवाबगंज जिला इलाहाबाद फरार चल रहे थे। रविवार को एसटीएफ लखनऊ ने जिले के गोसाईगंज थानाध्यक्ष देवेश कुमार के साथ लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने अखंडनगर थाना क्षेत्र के राहुल नगर ताजुद्दीनपुर गांव से हत्या में प्रयुक्त नाइन एमएम पिस्टल व एक बाइक बरामद की। एसपी विनय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा में एक ब्लॉक प्रमुख के थे गनर
सुल्तानपुर। पत्रकार की हत्या में शामिल केशरी उपाध्याय उर्फ मामा उर्फ सोनू और अमन सिंह गोंडा के एक ब्लॉक प्रमुख के गनर थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद में जानलेवा, हत्या, 7 क्रिमिनल एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपी गोंडा के एक ब्लॉक प्रमुख के गनर थे। हालांकि एसपी ने ब्लॉक प्रमुख के नाम का खुलासा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed