{"_id":"581384594f1c1b250ebc18d8","slug":"school-gate-fell-on-student-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का गेट छात्र पर गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल का गेट छात्र पर गिरा, मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंडनगर के दादूपुर गांव में स्थित एक प्राइवेट स्कूल का लोहे का गेट छात्र पर गिर पड़ा। गेट के नीचे दबकर छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
अंबेडकर नगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी सत्यनारायण का बेटा शिव कुमार (8) अखंडनगर थाना क्षेत्र के दादूपुर में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। शुक्रवार को शिव कुमार स्कूल में पढ़ने आया था। दोपहर बाद तीन बजे छुट्टी होने के बाद स्कूल के बच्चे मुख्य गेट से निकल रहे थे। अचानक मुख्य गेट का लोहे का दरवाजा टूटकर शिव कुमार पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
गेट के नीचे दबने से मौके पर ही शिव कुमार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। उधर, छात्र के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन