{"_id":"577fd80d4f1c1b446c7fb273","slug":"sales-officer-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र में सेल्स अफसर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र में सेल्स अफसर की हत्या
Amarujala Bureau
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में कर्मचारियों के साथ कमरे में लेटे सेल्स ऑफिसर की बुधवार की रात हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह फॉरेंसिक टीम के साथ डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने कंपनी के एक कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कमरौली थाने के औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार पर उतेलवा में शालीमार हेचिरेज लिमिटेड का पोल्ट्री फार्म है। यहां फैक्ट्री में मुर्गी के खाने के दाने भी बनाए जाते हैं। सुमित तोमर (25) पुत्र पदम सिंह तोमर निवासी मटियाना धौलाना हापुड़ सेल्स ऑफिसर के पद पर तैनात थे। बीते बुधवार की रात सुमित तोमर कंपनी के सुपरवाइजर अंकुर वर्मा, अकाउंटेंट संदीप सिंह, संतोष सिंह और चालक समरजीत के साथ एक कमरे में तख्त पर लेटे थे।
विज्ञापन
देर रात करीब डेढ़ बजे कमरे में तेज आवाज सुनाई दी। सभी नींद की टूट गई। अन्य साथियों को कमरे में तख्ते पर सुमित तोमर खून से लथपथ पड़े मिले। आनन-फानन में सुमित को लेकर लोग इंडो-गल्फ अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पाते ही रात में कंपनी के मैनेजर विजय यादव, जीएम डॉ, पवन कुमार सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय, एसपी हीरालाल ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने लोगों से पूछताछ की व नमूने लिए। एसओ मोहम्मद हामिद ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी संतोष सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।