फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rumour of BDC abduction

बीडीसी के अपहरण की कहानी निकली झूठी

Sun, 31 Jan 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sun, 31 Jan 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र से एक बीडीसी सदस्य के अपहरण की कहानी रविवार को झूठी निकली। कोतवाली पहुंचा सदस्य ने अपने मामा के पास फरीदाबाद जाने की बात कही। आरोप से क्लीन चिट मिलने पर ब्लॉक प्रमुख के साथ ही उनके परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन



क्षेत्र में पूरे काजिम अली का बीडीसी सदस्य प्रदीप कुमार पुत्र मेवालाल गत चार जनवरी को लापता हो गया था। मेवालाल ने प्रमुख अरुणा सिंह के पति विनोद सिंह व देवर रंजीत पर अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर सीओ मुसाफिरखाना ने जांच शुरू की। रविवार को बीडीसी सदस्य प्रदीप कुमार अपनी पत्नी व पिता के साथ अचानक कोतवाली पहुंचा और अपने अपहरण की घटना से इंकार किया। प्रदीप ने कहा कि वह फरीदाबाद अपने मामा के घर घूमने गया था। अपहरण के आरोप में क्लीन चिट मिलने पर ब्लॉक प्रमुख अरुणा सिंह व उनके परिवारीजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed