{"_id":"26ab09506dda30c7ee53faa2e420987c","slug":"pradhan-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथीपुर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरथीपुर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार (सुल्तानपुर)। फैजाबाद-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिद्विगनेशपुर गांव के पास बाइक सवार भरथीपुर ग्राम प्रधान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रधान को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या के पीछे रंजिश का मामला बताया गया है।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी महेश सोनी (40) पुत्र हृदयराम सोनी भरथीपुर गांव के प्रधान थे। बुधवार की शाम महेश सोनी बाइक से कूरेभार ब्लॉक गए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे महेश सोनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कूरेभार थाना क्षेत्र के सिद्विगनेशपुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके गोली मार दी। एक गोली महेश सोनी के सिर में और दूसरी कमर में लगी।
विज्ञापन
गोली लगते ही प्रधान जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एसओ कूरेभार डीके सिंह को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे एसओ ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ की मानें तो घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन