फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pradhan Husband beat employee.

प्रधान के पति ने सफाई कर्मी को पीटा

Wed, 23 Sep 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Wed, 23 Sep 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
पेरोल पर हस्ताक्षर करने के मामले को लेकर ग्राम प्रधान के पति ने सफाई कर्मी की पिटाई कर दी। पुलिस ने सफाई कर्मचारी की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन



स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोहरता में आरबी शर्मा की सफाई कर्मचारी के पद पर तैनाती है। सफाई कर्मचारी के आरोप के मुताबिक प्रधान के पति शिवकरन यादव हर माह पेरोल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर उससे सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। इससे परेशान होकर सफाई कर्मचारी ने सितंबर माह के पेरोल पर प्रधान के बजाय गांव में तैनात पंचायत सचिव प्रभाशंकर, रोजगार सेवक श्रीकृष्ण तिवारी और गांव के कोटेदार का हस्ताक्षर कराकर ब्लॉक में जमा कर दिया। जब ग्राम प्रधान के पति को इसकी जानकारी हुई तो वह उसे ढूंढने लगे।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्राम प्रधान के पति शिवबरन ने अपने चचेरे भाई हरिकरन के साथ शहर स्थित ग्रामीण बैंक शाखा के पास सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी। सफाई कर्मचारी की पिटाई की जानकारी मिलते ही ब्लॉक के कई कर्मचारी मौके पर पहुंचकर उसे थाने ले गए और दोनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सफाई कर्मचारी की तहरीर पर केस दर्ज कर घायल सफाई कर्मचारी को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसओ इंद्रराज यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान के पति की ओर से भी मारपीट की तहरीर दी गई है। उसकी जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed