Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elderly man dies after being threatened and assaulted, heart attack suspected

Lucknow News: धमकी व मारपीट से डरे बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Mon, 30 Nov 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being threatened and assaulted, heart attack suspected
चंद्रपाल यादव की फाइल फोटो।
लखनऊ। पारा की डूडा कॉलोनी में रेलवे से सेवानिवृत्त लोको पायलट चंद्रपाल यादव (65) के घर के बाहर रविवार रात एक किन्नर, उसके परिजनों और परिचितों ने हंगामा किया। आरोपियों ने चंद्रपाल और उनकी पत्नी रूपरानी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसमें रूपरानी को मामूली चोट आई। मारपीट और धमकी से डरे चंद्रपाल भागकर कमरे में जाकर बैठ गए। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चंद्रपाल पत्नी के साथ अकेले रहते थे। उनकी चार बेटियों की शादी हो गई है और बेटा बाहर रहता है। रोज की तरह रविवार रात करीब नौ बजे वह घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे। आरोप है कि इस बीच डूडा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को लेकर उनके घर के बाहर पहुंचा और वहां कुत्ते को शौच कराने लगा। यह देख चंद्रपाल ने उसे मना किया तो दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि कुत्ता लेकर आए व्यक्ति ने फोन कर अपने जानने वालों को बुला लिया।
विज्ञापन

इसके बाद 12 से अधिक लोग चंद्रपाल के घर के बाहर जमा हो गए और गाली-गलौज व हंगामा करने लगे। इस दौरान किसी ने चंद्रपाल की पत्नी पर डंडे से वार भी किया। इस दौरान डरे-सहमे चंद्रपाल घर के अंदर चले गए और कमरों का दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने करीब आधे घंटे तक घर के बाहर हंगामा किया और धमकी देते हुए चले गए। पत्नी ने अंदर आकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। इसी बीच कुछ ही मिनट बाद चंद्रपाल की मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि चंद्रपाल की मौत डर के कारण हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रपाल के साथ हुई घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों के मुताबिक कुछ माह पहले चंद्रपाल का एक्सीडेंट हुआ था। वह पहले से दिल के मरीज भी थे।

--
इंस्पेक्टर पारा धर्मेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि अभी परिजन ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed