Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raid on spa center; manager and customer arrested, eight young women rescued

Panchkula News: स्पा सेंटर पर छापा, मैनेजर और ग्राहक गिरफ्तार, आठ युवतियां रेस्क्यू

Mon, 30 Nov 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Raid on spa center; manager and customer arrested, eight young women rescued
-सेक्टर-20 के नमस्ते थाई स्पा में पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर की छापेमारी, 5610 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार करवाने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की। रविवार को सेक्टर-20 स्थित नमस्ते थाई स्पा सेंटर पर बोगस ग्राहक भेजकर छापेमारी की गई। पुलिस ने स्पा मैनेजर और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से आठ युवतियों को रेस्क्यू करवाया। पुलिस ने सेंटर से 5610 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसके बाद एसीपी जोगिंदर शर्मा और क्राइम ब्रांच-2 प्रभारी प्रवीण मलिक की टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई की योजना बनाई। क्राइम ब्रांच के एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर रुपये देकर सेंटर में भेजा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मार दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने स्पा मैनेजर रवि (32) निवासी मौलीजागरां, चंडीगढ़ और ग्राहक प्रफुल्ल कुमार निवासी गुजरात को गिरफ्तार किया है। रेस्क्यू करवाई गई युवतियां उत्तर प्रदेश, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और नेपाल की रहने वाली हैं। पुलिस उनके संबंध में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम-1956 के तहत सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सेंटर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने जिले के सभी स्पा सेंटर संचालकों को नोटिस जारी करवाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनैतिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आगे भी औचक जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed