{"_id":"571bb7764f1c1bf9288b4965","slug":"postmaster-of-the-10-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमास्टर से 10 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमास्टर से 10 हजार की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : DEMO Pics
दिनदहाड़े बाइक सवार पोस्टमास्टर से दो युवकों ने तमंचे के जोर पर 10 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ऊघड़पुर भटपुरा गांव निवासी विजय शंकर शर्मा अहदा के प्रभारी पोस्टमास्टर हैं।
शनिवार को विजय शंकर बाइक से दियरा गए थे। लौटते समय रास्ते में देवकला बाबा स्थान के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने विजय शंकर को ओवरटेक करके रोक लिया। दोनों युवकों ने तमंचा सटाकर पोस्टमास्टर से 10 हजार रुपये लूट लिया और भाग गए।
पीड़ित ने तहरीर थाने में दी है। इस बाबत एसओ मोतिगरपुर वीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।