{"_id":"576591554f1c1b244b11b684","slug":"police-caught-two-vehicle-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन चोर
Amar ujala Bureau
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के आदेश पर टिकरिया तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर भाग रहे बाइक सवारों को सिपाहियों ने दौड़ा कर पकड़ा तो वे शातिर वाहन चोर निकले। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
वाहन चोरी से परेशान एसपी हीरालाल ने शुक्रवार को सभी एसओ को अपने क्षेत्रों में वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया था। एसपी के आदेश पर गौरीगंज उप निरीक्षक एसबी सिंह सिपाहियों के साथ टिकरिया तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी अमेठी की तरफ से आ रहे दो बाइक सवार भागने लगे।
विज्ञापन
बाइक सवारों को भागता देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान संग्रामपुर थाने के करनाईपुर गांव निवासी विजय वर्मा व प्रदीप कुमार के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि ये मोटरसाइकिलें सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई हैं। वे उसे बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन