{"_id":"577a917d4f1c1b6e697fa64e","slug":"one-teenager-among-two-die-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग कर रहे किशोर समेत दो ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपलिंग कर रहे किशोर समेत दो ने दम तोड़ा
Amarujala Bureau
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
बाइक पेड़ से भिड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर-जायस मार्ग पर स्थित टिटौहला गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किशोर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दिलशाद (18) पुत्र पुत्तन सोमवार की सुबह कस्बे के ही मोहम्मद अशरफ (19) पुत्र वकील और मोहम्मद अकील (15) पुत्र कफील के साथ बाइक से जायस जा रहा था। तीनों जगदीशपुर थाने के ही टिटौहला गांव के समीप पहुंचे थे कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गंभीर हालत में घायल मोहम्मद अकील और मोहम्मद अशरफ को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने अकील को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दोपहर उपचार के दौरान अकील की भी मौत हो गई। बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन