{"_id":"5773ff484f1c1b576179b08b","slug":"old-man-murderd-brutally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या
Amarujala Bureau
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमपुर गांव के बाहर भैंसहा के पास कुटी बनाकर रह रहे एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह खेत गए एक किसान ने बुजुर्ग को मृत पाया। कुटी में रखी बेंच और जमीन पर खून बिखरा था। हत्या की सूचना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीपरपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी रामजस पाल (72) करीब 15 वर्ष पूर्व घर से थोड़ी दूर पर भैंसहा गांव की सीमा पर ग्राम समाज की जमीन पर कुटी बनाकर रहते थे। प्रतिदिन रामजस के लिए घर से खाना जाता था। वे कुटी में खाना खाकर सो जाते थे। बुधवार की सुबह कुटी के समीप खेत गए एक किसान ने रामजस को लहूलुहान पड़ा देखा। रामजस को धारदार हथियार से काट डाला गया था।
विज्ञापन
देखते ही देखते रामजस पाल की हत्या की सूचना आलमपुर गांव पहुंच गई। सूचना पाते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और परिवारीजन भी कुटी के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी टीएन त्रिपाठी, एसओ पीपरपुर जगदीश यादव भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एएसपी ने ग्रामीणों के साथ ही मृतक के परिवारीजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि मृतक के बेटे संतोष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिवारीजनों के मुताबिक उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। रामजस पाल ने दो दिन पूर्व ही क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अपना खाता खोला था।
विज्ञापन