{"_id":"576ac3124f1c1b0627b47e69","slug":"murder-of-pradhan-representative","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान के प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला प्रधान के प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या
Amarujala Bureau
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर बरामदे में सो रहे महिला प्रधान के प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई जब परिवारीजन सोकर उठे। पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवारीजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मैधन रजपालगंज की ऊषा भारती पत्नी अंश बहादुर ग्राम प्रधान हैं। ऊषा का देवर अमर बहादुर उर्फ पिंटू (30) पुत्र सेतूराम प्रतिनिधि के रूप में उनके कामकाज देखता था। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अमर बहादुर घर के बाहर बरामदे में तख्त पर सो गया। देर रात किसी ने अमर बहादुर के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह करीब छह बजे अमर बहादुर का बड़ा भाई अंश बहादुर सोकर उठा तो अपने भाई को तख्त पर औंधे मुंह मृत पाया। गोली अमर बहादुर के सिर के पीछे मारी गई थी। देखते ही देखते परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसपी पवन कुमार, एसडीएम जयसिंहपुर रमेश शुक्ला, सीओ धर्मेंद्र सचान फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हत्या का विरोध करते पुलिस कर्मियों को शव उठाने से मना कर दिया। लोगों की मांग थी कि घटना की विवेचना किसी अन्य थाने की पुलिस से कराई जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। एसडीएम ने लोगों को समझाते हुए कहा कि मृतक के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये किसान दुर्घटना बीमा के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। लोगों की मांग पर घटना की जांच गोसाईगंज थाने की पुलिस को सौंप दी गई। इस बाबत सीओ ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अंश बहादुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।