{"_id":"4d5ca9df8bb81df915b8f6364299a347","slug":"mother-daughter-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मवेशी घुसने पर मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मवेशी घुसने पर मां-बेटी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे लखई मजरे कौहार में मवेशी चराने के विवाद में एक परिवार ने मां-बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूरे लखई गांव निवासी कलावती की पुत्री सविता (13) शुक्रवार को मवेशी लेकर खेतों की तरफ गई थी।
कलावती के मवेशी गांव निवासी कैलाशनाथ दुबे के खेत में चले गए। इसी बात को लेकर कैलाशनाथ दुबे परिवार के तीन अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों से सविता की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार पर कलावती बचाने पहुुुंची तो उन लोगों ने उसे भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
मां-बेटी की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक भरतराज सिंह को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने घायलों को इलाज व चिकित्सीय परीक्षण के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजा। कलावती की तहरीर पर पुलिस ने कैलाशनाथ दुबे सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन