फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Married women found dead in house

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Mon, 25 Apr 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 25 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन



शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे गौसल की रहने वाली गुलशन बानों की पुत्री मोमिना (22) की शादी कमरौली थाना क्षेत्र के बहादुर का पुरवा गांव निवासी आशिक अली के बेटे फसाउद्दीन के साथ करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन मोमिना को प्रताड़ित करते थे। रविवार की रात ससुरालीजनों ने मोमिना की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुरालीजन मोमिना के शव को कमरे में फंसे से लटकाकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह कमरे के बाहर सिटकनी लगी ग्रामीणों ने देखा तो दरवाजा खोला। कमरे में मोमिना का शव फंदे से लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने मोमिना की मां की तहरीर पर पति फसाउद्दीन, जेठ मोहसिन और जेठानी यासिया बानों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां ने बताया कि रविवार की रात मोमिना ने फोन करके बताया था कि उसे ससुराल वाले पीट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed