{"_id":"589f3f944f1c1b8a5f37a1c8","slug":"man-murdered-in-motigarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर गोमती में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर गोमती में फेंका शव
Amarujala Bureau
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर से लापता युवक का शव शनिवार को गोमती नदी में दियरा घाट के पास उतराता मिला। युवक का चेहरा क्षत-विक्षत था। मृतक के परिवारीजनों ने कपड़े से उसकी पहचान की। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी राजकुमार (26) पुत्र लालता प्रसाद शहर के नयानगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। एक सप्ताह पहले राजकुमार शहर से अचानक लापता हो गया था। उसके लापता होने के बाद परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की। शहर स्थित उसके किराए के मकान पर भी परिवारीजन पहुंचे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। राजकुमार का मोबाइल भी बंद था।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर मोतिगरपुर थाने के दियरा घाट के पास ग्रामीणों ने गोमती नदी में एक शव उतराता देखा। शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। मृतक का चेहरा क्षत-विक्षत था। परिवारीजनों ने मृतक के कपड़ों से उसकी शिनाख्त राजकुमार के रूप में की। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोतिगरपुर देवेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन