{"_id":"1d0789567c55a9e8bbe1f4e2bd6882bb","slug":"lucknow-police-could-not-produce-the-criminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी अपराधी को नहीं लाई लखनऊ पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी अपराधी को नहीं लाई लखनऊ पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता जमील अहमद हत्याकांड में कोर्ट के आदेश के बावजूद लखनऊ पुलिस ने जेल में निरुद्घ 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी फहीम को अदालत में पेश नहीं किया। सीजेएम विजय कुमार आजाद ने मंगलवार को बल्दीराय एसओ की अर्जी पर लखनऊ पुलिस को रिमांडर जारी करने का आदेश दिया है। सीजेएम ने लखनऊ पुलिस को हत्याभियुक्त फहीम को 28 नवंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इसौली के सपा विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष व पूर्व बीडीसी जमील अहमद की बीते नौ सितंबर को गांव के ही फहीम ने अपने साथियों के साथ वलीपुर बाजार में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड से नाराज लोगों ने वलीपुर पुलिस चौकी फूंक दी थी। पुलिस ने मामले में फहीम समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्तों श्रवण कुमार व उसके भाई पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि हत्या आरोपी फहीम घटना के बाद से फरारी काट रहा था।
विज्ञापन
50 हजार रुपये के इनामी अपराधी फहीम की बीते दिनों लखनऊ में एसटीएफ ने गिरफ्तारी की थी। सपा नेता जमील अहमद हत्याकांड की विवेचना कर रहे बल्दीराय एसओ बीएन चौधरी की अर्जी पर कोर्ट ने हत्या आरोपी फहीम के खिलाफ वारंट बी जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने हत्या आरोपी फहीम को जेल से 21 नवंबर को अदालत में तलब किया था। कोर्ट के आदेश के बावजूद लखनऊ पुलिस ने आरोपी फहीम को अदालत में पेश नहीं किया।
विज्ञापन