फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lineman dies of electric shock

अचानक सप्लाई चालू होने से संविदा कर्मी की करंट से मौत

Fri, 28 Jul 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 28 Jul 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies of electric shock
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

काजीपट्टी गांव में शटडाउन लेकर विद्युत फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े संविदा कर्मी को करंट लग गया। करंट लगते ही विद्युत कर्मी नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संविदा कर्मी की मौत से नाराज परिवारीजनों ने गौरीगंज कोतवाली के सामने टांडा-बांदा हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। संविदा कर्मी पूरे जिले की सप्लाई ठप कर प्रदर्शन में शामिल हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ विद्युत प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को साढ़े 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाए जाने की घोषणा की तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर उपकेंद्र के एसएसओ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन



मुंशीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी सूर्य नारायण मौर्य उर्फ नन्हें (50) स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात थे। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ आशुतोष सिंह ने सूर्य नारायण को काजीपट्टी गांव की विद्युत फॉल्ट ठीक करने के लिए बुलाया था। सूर्य नारायण काजीपट्टी गांव के पास पहुंचे और एसएसओ से शटडाउन लेने के बाद विद्युत पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने लगे।
विज्ञापन


तभी सप्लाई चालू होने से सूर्य नारायण को करंट लग गया। करंट लगते ही सूर्य नारायण झुलसकर पोल से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिवारीजन गौरीगंज कोतवाली पहुंच गए। मौत से नाराज संविदा कर्मियों ने अमेठी जिले की पूरी तरह से विद्युत सप्लाई ठप कर दी। संविदा कर्मियों की मांग थी कि उच्चाधिकारी आए और पीड़ित परिवार को मुआबजा की घोषणा करें। देर शाम सात बजे जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने गौरीगंज कोतवाली के सामने टांडा-बांदा हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। तब करीब आधे घंटे बाद ही एसडीओ विद्युत राम आसरे सिंह पहुंच गए। समाचार भेजे जाने तक विद्युत सप्लाई चालू नहीं की जा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed