फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lady murdered, thrown acid on body.

युवती की हत्या कर तेजाब से जलाया चेहरा

Fri, 17 Jun 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 17 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Lady murdered, thrown acid on body.
बोरे में बरामद हुआ शव - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबूगंज नहर के पास शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव बोरे में पाया गया। हत्यारों ने युवती की शिनाख्त छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद एसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। ग्रामीण युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज नहर के पास शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने हाईवे के किनारे एक बोरा देखा। देखते ही देखते आस-पास के गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे गोसाईगंज थाने के प्रभारी कमल सिंह ने बोरा खोला तो उसमें एक युवती (करीब 25 वर्ष) का शव पाया गया। युवती के चेहरे और निजी अंगों पर तेजाब डाला गया था।
विज्ञापन


प्रभारी एसओ ने प्रकरण से पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को अवगत कराया। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक पवन कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed