फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lady gangraped and given poison, dead

युवती के साथ गैंगरेप के बाद पिलाया कीटनाशक, मौत

Sun, 18 Dec 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 18 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lady gangraped and given poison, dead
gangrape

खेत से लौट रही युवती के साथ शनिवार की शाम गांव के ही तीन युवकों ने दरिंदगी की। रास्ते में घात लगाकर बैठे तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद हालत बिगड़ने पर कीटनाशक पिला दिया। किसी तरह घर पहुंची युवती को आनन-फानन में सीएचसी, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। नायब तहसीलदार ने युवती का बयान लिया है।

विज्ञापन


घटना के बाद परिवारीजनों ने थाने में सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने डांटकर भगा दिया था। घटना को लेकर गांव में भारी आक्रोश है। पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन



जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती शनिवार की शाम अपनी मां के साथ गेहूं की सिंचाई करने खेत गई थी। वह गांव के ही दुर्गा प्रसाद पांडेय के नलकूप से सिंचाई कर रही थी। इसी बीच उसकी मां ने उसे घर भेज दिया। वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में सुनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे दुर्गा प्रसाद पांडेय के पुत्र सूरज ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे दबोच लिया। तीनों उसे घसीटकर किनारे ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती की हालत बिगड़ गई तो आरोपी उसे कीटनाशक पिलाकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। घर वाले उसकी हालत देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर वालों ने उसकी मां को खेत से बुलवाया। युवती ने मां से आपबीती सुनाई तो उनके पांव के नीचे की जमीन खिसक गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से पहले पीड़िता को सीएचसी भादर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात नायब तहसीलदार नगर बृजेश उपाध्याय ने पीड़िता का बयान लिया। रविवार की सुबह करीब छह बजे जिला अस्पताल में युवती की मौत हो गई।


सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह गांव पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। घटना को लेकर गांव में भारी तनाव है। पुलिस ने सूरज पांडेय पुत्र दुर्गा प्रसाद पांडेय और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed