{"_id":"6e938d65777e6376b2a7642fc8638721","slug":"labour-dies-of-ht-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के निर्माण के दौरान लोहे की सरिया हाईटेंशन लाइन से छू जाने पर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रवनिया गांव निवासी प्रशांत (19) पुत्र जोखूराम बृहस्पतिवार को अपने गांव के ही शेरू (32) पुत्र बाबूराम के साथ क्षेत्र के रामापुर गांव मजदूरी करने गया था। रामापुर गांव में रामतीरथ का मकान बनाने के लिए पिलर खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान पिलर में लगने वाली सरिया को सीधा किया जा रहा था। तभी सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गई जिससे प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेरू गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
जयसिंहपुर। रवनिया गांव निवासी प्रशांत की एक वर्ष पूर्व सरिता के साथ शादी हुई थी। बृहस्पतिवार को घर से हंसी-खुशी मजदूरी करने के लिए निकला था। किसी को भी क्या पता था कि अब प्रशांत कभी नहीं लौटेगा।
विज्ञापन