{"_id":"5751b4da4f1c1b6a79109fd3","slug":"koiripur-back-to-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोइरीपुर में पटरी पर लौटने लगी जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोइरीपुर में पटरी पर लौटने लगी जिंदगी
Amarujala Bureau
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों में रोष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन एरिया कोइरीपुर के हनुमान नगर मोहल्ले में हुई व्यापारी पुत्रों की हत्या के चौथे दिन जिंदगी पटरी पर लौटती दिखी। संगीनों के साए में व्यापारी खुद को सुरक्षित समझ रहे हैं हालांकि उनके चहरे पर खौफ बरकरार है। एहतियातन कस्बे में पुलिस तैनात की गई है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार व्यापारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया कोइरीपुर के हनुमान नगर मोहल्ले में व्यापारी मदनलाल से रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने उनके पुत्र श्रवण, पवन की हत्या कर दी थी, जबकि पत्नी श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
हमले के विरोध में व्यापारियों ने सभी दुकानें बंद करके शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को घटना में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद व्यवसायियों ने कुछ राहत की सांस ली और दुकानें खोलनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
टाउन एरिया में पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी लगातार व्यापारियों के संपर्क में हैं। एसपी पवन कुमार ने व्यापारियों को निडर रहने की सलाह देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।