फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   killed brother, due to save the father

पिता को बचाने दौड़े छोटे भाई का कत्ल

Sat, 22 Aug 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 22 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत दो बेटों ने किसी बात पर पिता को पीटना शुरू कर दिया। यह देख छोटा बेटा पिता को बचाने के लिए दौड़ा। बीच बचाव करने पर उसके दोनों सगे भाई भड़क गए। दोनों ने छोटे भाई को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद छोटे भाई की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के खरगीपुर गांव से जुड़ा है।

विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के खरगीपुर मजरे रामपुर निवासी राजेंद्र मंगता के घर शनिवार दोपहर लोग शराब पी रहे थे। शराब के नशे में राजेंद्र के बेटे रवि और एखलाक ने पिता की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान राजेंद्र का छोटा बेटा बिरजू (29) वहां पहुंच गया और बीच-बचाव शुरू कर दिया। इससे नाराज रवि और एखलाक ने मिलकर लाठी-डंडों से बिरजू को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई से बिरजू की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद रामगंज चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। आरोपी रवि और एखलाक फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed