फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kid dies in fire

छप्पर में आग में  जिंदा जला मासूम

Mon, 06 Mar 2017 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 06 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kid dies in fire
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

हलियापुर थाने के पूरे बासू मौजा उस्कामऊ गांव में सोमवार को आग ने कहर बरपाया। अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर एक बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। 

विज्ञापन



हलियापुर थाना क्षेत्र  के पूरे बासू मौजा उस्कामऊ गांव निवासी रोशन अली का पुत्र इरशाद उर्फ सोनू (5) सोमवार की दोपहर घर के सामने स्थित छप्पर के नीचे सो रहा था, जबकि उसकी मां थोड़ी दूर पर थी। तभी छप्पर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते पूरा छप्पर आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग को काबू किया इरशाद की झुलसकर मौत हो चुकी थी। हादसे के जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी, लेकिन कोई गांव तक नहीं पहुंचा। इसे लेकर ग्रामीणों में खासा रोष रहा। आग से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed