फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Junior Engineer among three booked.

जेई समेत तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Fri, 29 Jan 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

नौगरही गांव में करंट से हुई चार युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने अवर अभियंता समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन



चांदा  कोतवाली क्षेत्र के नौगरही (पल्हनापट्टी) निवासी वंशराज यादव ने नया ट्यूबवेल लगवाया था। विद्युत पोल गाड़कर विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने जमीन की तरफ लटक रहे तार को देखा तो इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दी थी। पावर कॉरपोरशन के अधिकारियों के निर्देश पर मरम्मत का काम पाई फ्रेंचाइजी सुषमा देवी इंटर प्राइजेज के कर्मचारी नौगरही गांव पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से तार को खींच रहे थे।
विज्ञापन


तभी एमवी लाइन का तार एचटी लाइन से छू जाने से जयप्रकाश (35) पुत्र सत्यनरायन यादव, प्रमोद (26) पुत्र रामलखन  यादव, सभाजीत यादव(39) पुत्र राजनरायन यादव और प्रेमचंद्र (30) पुत्र  बसंतलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हादसे में मंगल यादव, बृजेश यादव,  धर्मराज, विक्रमजीत व शुभम करंट से झुलस गए थे। पुलिस ने संजय कुुमार यादव की तहरीर पर अवर अभियंता सुरेंद्र यादव, संविदा कर्मी अरुण कुमार दुबे व मनीष कुमार दुबे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ लंभुआ मुकेश मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सीओ या एक्सईन, कौन बोल रहा सच
सुल्तानपुर।  अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड-2 चंद्रजीत प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा था कि हादसे  के लिए जिम्मेदार मरम्मत का काम पाई फ्रेंचाइजी सुषमा देवी इंटर प्राइजेज  के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। शुक्रवार को उन्होंने एक बार फिर कहा कि जेई सुरेंद्र यादव की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है। उधर, सीओ लंभुआ मुकेश मिश्र ने कहा कि जेई ने इस तरह की कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी है।


नौगरही में कहीं नहीं जला चूल्हा
चांदा। नौगरही गांव में एक साथ चार युवकों की हुई मौत से पूरे गांव में मातम है। किसी भी घर में बृहस्पतिवार की रात चूल्हा नहीं जला। ग्रामीणों छोटे-छोटे बच्चों को लाई-चूरा देकर पेट की आग बुझाई। शुक्रवार को आदि गंगा गोमती नदी के गुदरा घाट पर एक साथ जय प्रकाश यादव, प्रमोद यादव, सभाजीत यादव व दलित प्रेमचंद्र की चिता सजाई गई। प्रमोद, सभाजीत व प्रेमचंद्र की चिता को उनके पिता क्रमश: रामलखन यादव, राजनरायन यादव व बसंतलाल ने मुखाग्नि दी। जय प्रकाश को उनके बड़े भाई ओम प्रकाश ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed