फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jim owner threats lady, audio viral

जिम संचालक ने युवती को दी धमकी, ऑडियो वायरल

Thu, 15 Oct 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 15 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

जिम संचालक ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने वाली युवती को जान से मारने की धमकी दी है। जिम संचालक का धमकी भरा ऑडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आरोपी ने युवती को चेतावनी देते हुए कहता है कि इंडिया में ऐसा कोई नहीं जो तुम्हे रुपये दिला सके। हां मैंने रुपये लिए हैं।

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के विवेकनगर  निवासी सतीश यादव सिविल लाइन में स्थित पीडब्ल्यूडी के पास जिम  चलाता है। सिविल लाइंस के चर्च कंपाउंड निवासी शिक्षिका ऊषा तिवारी की पुत्री मार्टिना भी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जिम सीखने जाती थी। मार्टिना का एटीएम गायब कर जिम संचालक सतीश यादव ने छह लाख रुपये बैंक के विभिन्न शाखाओं के एटीएम से निकाल लिया था।
विज्ञापन



 मामले की जानकारी होने पर छह दिन पूर्व मार्टिना ने जिम संचालक सतीश यादव के खिलाफ कोतवाली नगर में धोखाधड़ी कर रुपये निकालने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को जिम संचालक ने मार्टिना के मोबाइल पर फोन कर उसे धमकी दी। इस बाबत नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि ऑडियो उपलब्ध होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed