{"_id":"57585d1c4f1c1b23379c538f","slug":"inspector-s-service-revolver-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की सर्विस रिवाॅल्वर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा की सर्विस रिवाॅल्वर चोरी
अमर उजाला/सुल्तानपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
एसओ के कमरे से चोरी के बाद खेत में बरामद अटैची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मंगलवार की रात हलियापुर थानाध्यक्ष के सरकारी आवास को निशाना बनाया। एसओ की मौजूदगी में चोरों ने उनकी सर्विस रिवॉल्वर, 10 बुलेट से भरी एक मैगजीन के साथ ही 20 हजार रुपये और सूटकेस व बैग पर हाथ साफ कर दिया।
बुधवार की सुबह जब एसओ की नींद खुली तो उन्हें चोरी का पता चला। थानेदार के आवास से सरकारी पिस्टल की हुई चोरी की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। चोरी की जांच में डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ ही स्वॉट टीम जुट गई।
थानाध्यक्ष ने एएसपी को चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने एसओ की तहरीर पर केस दर्ज किया है। हलियापुर थानाध्यक्ष रमाकांत यादव मंगलवार की रात थाना परिसर में बने सरकारी आवास में लेटे थे। देर रात एसओ के कमरे का दरवाजा खुला देखकर चोर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
एसओ की नाइन एमएम पिस्टल, 10 बुलेट से भरी मैगजीन, 20 हजार रुपये और एक सूटकेस व बैग चुरा ले गए। बुधवार की सुबह जब एसओ रमाकांत यादव की नींद खुली तो पिस्टल, बैग व सूटकेस नदारद देखकर उनके होश उड़ गए।
एसओ ने थाने के सभी सिपाहियों से पूछा, लेकिन चोरी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस कर्मियों ने एसओ की पिस्टल और सामान बरामद करने के लिए थाना क्षेत्र की खाक छान डाली। इस बीच थाने से दूर एक खेत में एसओ के यहां से चोरी गया सूटकेस व बैग मिल गया, लेकिन उसमें रखा सामान गायब था।
पुलिस को एसओ के कमरे से एक मोबाइल सेट मिला, लेकिन वह भी चोरी का निकला। थक-हारकर एसओ ने चोरी की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एसओ की सरकारी पिस्टल और 20 हजार रुपये चोरी होने की सूचना पाते ही एएसपी विनय यादव, सीओ जयसिंहपुर धर्मेंद्र सचान फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
एएसपी ने एसओ को फटकार लगाई। एसओ ने एएसपी को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रमाकांत की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया। हलियापुर थाने से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर रामहृदय भट्ट का आवास है।
मंगलवार की रात ही चोर उनके घर से बोलेरो जीप की चाबी, एक मोबाइल सेट और कुछ रुपये चुरा ले गए थे। बुधवार की सुबह एसओ के कमरे से मिला मोबाइल सेट राम हृदय भट्ट का निकला। राम हृदय भट्ट ने भी घर से मोबाइल व चाबी चोरी की तहरीर थाने में दी है।
इस संबंध में एसपी पवन कुमार ने बताया कि थाने के आवास से सरकारी पिस्टल चोरी होना गंभीर मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।