{"_id":"59396e4f4f1c1b901c9ca502","slug":"husband-and-wife-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को नहर में फेंकने की धमकी देकर उतरवाए जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को नहर में फेंकने की धमकी देकर उतरवाए जेवर
Amarujala Bureau
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
परिवार को सदमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचे के जोर पर जेवरात और नगदी लूट ली। महिला के विरोध करने पर उसकी बेटी को नहर में फेंक देने की धमकी दी। राहगीरों की मदद से पहुंची यूपी 100 ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लुटेरों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र की घेराबंदी की गई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बल्दीराय थाना क्षेत्र के आनंदी दूबे मजरे दुर्गापुर निवासी श्रीप्रकाश बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी पत्नी संगीता और छह वर्षीय बेटी शशि के साथ बाइक से कूरेभार जा रहे थे। दंपती पूरे बलराज सताहरी गांव के पास पहुंचे थे तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक ने तमंचा निकालकर दंपती पर तान दिया। दूसरे युवक ने श्रीप्रकाश के पास मौजूद दो हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
संगीता ने इसका विरोध किया तो शशि को उठाकर नहर में फेंक देने की धमकी दी गई। इसके बाद संगीता ने अपने जेवरात उतारकर लुटेरों को दे दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। राहगीरों की मदद से दंपती ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस बाबत एसओ एसपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन