फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   HT line fell on shop, trader died

एचटी लाइन का तार टूटा, व्यापारी की मौत

Thu, 09 Jun 2016 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 09 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
HT line fell on shop, trader died
दुकान की टीन पर गिरा तार - फोटो : अमर उजाला

पालपुर घोसियाना मोहल्ले में बृहस्पतिवार की शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक दुकान और तीन मकानों पर गिर पड़ा। करंट से एक किराना व्यवसायी की मौत हो गई जबकि एक बच्चा झुलस गया। परिवारीजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। करंट की वजह से दो घरों में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जल गए। इससे लाखों रुपये की क्षति हुई है।

विज्ञापन


 
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कस्बा से पालपुर घोसियाना रोड पर हाईटेंशन लाइन गई है। जगदीशपुर कस्बा निवासी व्यवसायी जमील (35) पुत्र रियासत पालपुर घोसियाना में किराना स्टोर की दुकान करते थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे जैसे ही बिजली की सप्लाई चालू हुई तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमील के किराना दुकान के बाहर लगे टिनशेड पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


तार गिरते ही किराना स्टोर की दुकान में आग लग गई और जमील को भी करंट लग गया। मौके पर ही जमील की मौत हो गई। जमील की दुकान से करीब 100 मीटर दूर करंट की चपेट में आने से दुर्गेश (7) पुत्र संत प्रसाद घायल हो गया। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इसी मोहल्ले में मुस्तकीम के छत पर तार गिरने से फैयाज की पत्नी साइमा बेहोश हो गई। मुस्तकीम और कलीम के घर में रखे टीवी, फ्रिज समेत अन्य उपकरण भी जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed