फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Highway blocked against death of lineman

लाइनमैन की मौत पर भड़के ग्रामीण, हाईवे जाम

Mon, 24 Oct 2016 10:49 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 24 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Highway blocked against death of lineman
ग्रामीणों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। करंट से झुलसे युवक की मौत ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने घटना में दोषी विद्युत कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। करीब घंटे भर रोड जाम होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिसुहिया मजरे बेही निदूरा निवासी रंजीत तिवारी (28) पुत्र राम उजागिर पावर कॉर्पोरेशन में फ्रेंचाइजी के ठेकेदार के साथ बिजली ठीक करने का काम करता था। बीते 18 अक्तूबर की शाम रंजीत तिवारी लाइन मैन संदीप के साथ क्षेत्र के गदियाना गांव में ट्रांसफार्मर की फॉल्ट ठीक करने गया था। फॉल्ट ठीक करते समय अचानक सप्लाई चालू कर देने से रंजीत को करंट लग गया था। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। सोमवार की शाम लखनऊ से जैसे ही शव गांव पहुंचा ग्रामीण उतेजित हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के वक्त मौजूद लाइन मैन संदीप और सब स्टेशन से सप्लाई चालू करने वाले सब स्टेशन अफसर की गलती से ही रंजीत की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ ही दोषी कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। ग्रामीणों ने देवरा-मुसाफिरखाना मार्ग पर स्थित बड़ी नहर के पास सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पाते ही एसडीएम बल्दीराय चंद्रशेखर शुक्ला, पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ अंकुर अवस्थी, एसओ बल्दीराय धनंजय पांडेय पुलिस के साथ पहुंच गए। एसडीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ बल्दीराय ने बताया कि लाइन मैन और सब स्टेशन अफसर के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। तब जाकर लोग शांत हुए। करीब घंटे भर चले प्रदर्शन से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed