फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Headmistress thrashed in Class

क्लास में प्रधानाध्यापिका की पिटाई

Wed, 29 Jul 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 29 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के मेजरगंज द्वितीय स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही प्रधानाध्यापिका की बुधवार सुबह दो युवकों ने पिटाई कर दी। प्रधानाध्यापिका की पिटाई से भयभीत बच्चे रोते हुए स्कूल से बाहर निकल गए। पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के मेजरगंज इलाके में प्राथमिक विद्यालय मेजरगंज द्वितीय स्कूल एक धर्मशाला में संचालित है। इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन श्रीवास्तव हैं। उनका आरोप है कि मालिकाना हक को लेकर धर्मशाला के कृष्ण कुमार और हनुमान प्रसाद आए दिन विद्यालय की शिक्षिकाओं को धमकी देते रहते हैं। पूर्व में इस मामले की शिकायत स्कूल की कई अन्य शिक्षिकाओं ने बीएसए से की थी। बुधवार की सुबह विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन श्रीवास्तव करीब साढ़े आठ बजे बच्चों को पढ़ा रही थी।
विज्ञापन


तभी कृष्ण कुमार और हनुमान प्रसाद डंडा लेकर क्लास रूम में घुस गए। दोनों ने प्रधानाध्यापिका से क्लास रूम से बाहर निकल जाने को कहा। दोनों क्लास रूम में बैठे बच्चों को डांटना शुरू कर दिया। इस पर प्रधानाध्यापिका ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने शिक्षिका को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापिका की पिटाई होते देखकर बच्चे सहम गए और रोते हुए क्लास रूम से बाहर की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार के बाद आस-पास के कई लोग वहां पहुंचे तो दोनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पिटाई से घायल प्रधानाध्यापिका को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। इस बाबत नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने कृष्ण कुमार और हनुमान प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed