फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl student slefimmolation

छात्रा ने आग लगाकर की खुदकुशी

Sun, 20 Mar 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन

शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में किराए के मकान में ताऊ के साथ रह रही एक छात्रा ने रविवार की सुबह शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिवारीजनों के शोर मचाने पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी रामलौट की पुत्री सुधा भारती (18) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह अपने शिक्षक ताऊ सुदर्शन के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी गजाधर गुप्ता के मकान में किराए पर रहती थी। सुधा भारती का शनिवार को इंटरमीडिएट का अंतिम पेपर था। पेपर देकर वह घर पहुंची और खुश थी। रविवार की सुबह करीब आठ बजे सुधा भारती ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटें उठने व चीखने-चिल्लाने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


चीख-पुकार के बाद पहुंचे आस-पास के लोगों ने किसी तरह से दरवाजा और खिड़की तोड़ी लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।  लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस बाबत नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि परिवार वाले खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed