{"_id":"6cad8e983bb15eeeb7bf72534e044dc6","slug":"gatekeeper-strangled-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार की गला घोंटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर छप्पर के नीचे तख्त पर सो रहे चौकीदार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरबगांव निवासी राम बहादुर गुप्ता (35) जगदीशपुर थाने में चौकीदार है। रात करीब नौ बजे वह अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे तख्त पर लेटा था। रात करीब 10 बजे राम बहादुर की पत्नी अनीता उसे भोजन के लिए जगाने पहुंची तो चीख पड़ी। राम बहादुर के गले में रस्सी बंधी थी। रस्सी का एक छोर तख्त के एक पाये से बंधा था, जबकि दूसरा तख्त पर लटक रहा था। हत्या की सूचना पाते ही एसओ शिवमुनि यादव पुलिस टीम के साथ पूरबगांव पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई संतोष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
परिवार में मचा कोहराम
जगदीशपुर। चौकीदार राम बहादुर गुप्ता के परिवार में पत्नी अनीता, इकलौती बेटी रूपा (14), बेटा अजय (15), बिन्नू (10), मनोज (8), आशू (6) शामिल हैं। राम बहादुर की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
राजस्व कर्मियों ने नहीं हटाया अवैध कब्जा
जगदीशपुर। पूरबगांव निवासी चौकीदार राम बहादुर गुप्ता ने एक भूखंड का बैनामा लिया था। बैनामे की जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। चौकीदार की शिकायत पर कई बार लेखपाल व कानूनगो ने जमीन की पैमाइश कर उसे राम का हिस्सा बताया था। बावजूद आज तक बैनामे की जमीन पर अवैध कब्जे को न तो राजस्व कर्मियों ने हटाया और न ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।