फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fraud Jail supritendent nabbed

फर्जी जेल अधीक्षक समेत दो गिरफ्तार

Mon, 30 May 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 30 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Fraud Jail supritendent nabbed
भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला

जेल अधीक्षक बनकर व्यवसायियों को ठगने वाले मुख्य सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच लाख 64 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिकअप व तीन लाख 80 हजार रुपये की फर्जी डीडी भी जब्त किया है। 

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के बाधमंडी स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से पांच लाख 64 हजार रुपये की एलईडी व टीवी उड़ाने वाले कथित जेल अधीक्षक समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया।
विज्ञापन


एसपी पवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान संतोष कुमार सिंह पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी पकौली थाना विद्रदूपुर जिला वैशाली बिहार और अनिल कुमार शुक्ला पुत्र शेष नारायण शुक्ला निवासी दहिलामऊ कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ़ के रूप में की गई है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया संतोष कुमार सिंह खुद को जेल अधीक्षक बताकर व्यवसायियों से ठगी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकायदा इसके लिए वह बिहार में कंप्यूटर से स्कैन करके ड्रॉफ्ट तैयार करता था और व्यवसायियों को झांसे में लेकर उनके सामान पर हाथ साफ कर देता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मालिक राजेंद्र अग्रवाल के यहां से उड़ाए गए पांच लाख 64 हजार रुपये का सामान बरामद किया है।

इसी गिरोह ने डीएम आवास के समीप लखनऊ बैट्री के मालिक फहीम के यहां तीन लाख 80 हजार रुपये का फर्जी डीडी देकर माल उड़ाने का प्रयास किया था। एसपी ने बताया कि आस-पास के कई जिलों में इस गिरोह ने ठगी की है।


वर्कआउट के लिए एसपी ने एसआई शिव प्रकाश सिंह, एसआई संदीप राय, एसआई सत्य प्रकाश सिंह, एसआई शस्त्राजीत प्रसाद और सिपाही प्रवीण सिंह व मुकेश गुप्ता की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed