फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four youth attacked with scissors

मामूली विवाद में चार युवकों पर कैंची से हमला

Sun, 03 Jan 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

कस्बे में रविवार देर शाम मामूली कहासुनी में एक दर्जी ने चार युवकों पर कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गंभीर हालत में चारों युवकों को मुंशीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना से कस्बे में तनाव फैल गया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस के अधिकारी तीन थानों की पुलिस व पीएसी के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन



गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर निवासी मनोज पासवान, बाबा निवासी पाठक का पुरवा, राहुल अग्रहरि निवासी चौक और सुशील तिवारी निवासी गौरीपुर रविवार देर शाम कस्बे में स्थित जलील के कपड़े की दुकान पर गए थे। किसी बात को लेकर मनोज और जलील में कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान जलील ने मनोज और उसके साथियों पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद जलील फरार हो गया। आनन-फानन में चारों को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हमले के बाद कस्बे में तनाव फैल गया और नाराज लोगों ने जलील की दुकान फूंकने की कोशिश की। कस्बे में तनाव और आगजनी की सूचना पाते ही पुलिस के अधिकारी तीन थानों की पुलिस व पीएसी के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। समाचार भेजे जाने तक स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed