फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four of a family attacked.

भूमि विवाद में परिवार पर हमला, चार लोग घायल

Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 18 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन

बरवारीपुर गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद में विपक्षियों ने एक कुनबे पर बल्लम से हमला कर दिया। हमले में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के बरवारीपुर गांव निवासी राम चरित्र का गांव के ही राम आसरे से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद में सोमवार की शाम राम आसरे, भोला, उमाशंकर व हरिशंकर ने राम चरित्र के घर पर बल्लम और लाठी-डंडा से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में राम चरित्र, पत्नी सुमन, भाई सिकंदर और उसकी पत्नी रीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में चारों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम चरित्र और उसकी पत्नी सुमन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed