{"_id":"306f571b4e463f21fd26afb6c3793cec","slug":"five-injured-in-election-feud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी व समर्थकों का हमला, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान प्रत्याशी व समर्थकों का हमला, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पद के एक प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ गुरुवार सुबह एक घर पर हमलाकर युवती समेत पांच लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 10 नामजद समेत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में ग्राम मझिले निवासी बद्री प्रसाद तिवारी प्रधान पद के प्रत्याशी थे। मतदान संतोषजनक नहीं होने से नाराज बद्री प्रसाद ने बृहस्पतिवार सुबह समर्थकों के साथ राम नरायन वर्मा के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारकर राम नारायन वर्मा, अखिलेश वर्मा, शैलेश वर्मा, मनोज और रूबी को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने राम नारायण और अखिलेश को जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने रामजीत वर्मा की तहरीर पर बद्री प्रसाद तिवारी समेत 10 नामजद और 16 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।