{"_id":"571e474a4f1c1bae3da9171f","slug":"fire-in-amethi-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी बाबा आश्रम के जंगल में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाकी बाबा आश्रम के जंगल में लगी आग
Amarujala Bureau
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
अमेठी के जंगल जले
- फोटो : अमर उजाला
भादर ब्लॉक मुख्यालय के निकट स्थित खाकी बाबा आश्रम परिसर के जंगल से सोमवार दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जंगल से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन
हालांकि ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक कई एकड़ में फैला जंगल व झाड़-झंखाड़ जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से आश्रम परिसर में छप्पर आदि तैयार करने के लिए रखा गया हजारों रुपये कीमत का बांस भी राख हो गया।
विज्ञापन
सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड का वाहन नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष रहा।