{"_id":"59fca0504f1c1b76678b903b","slug":"engineering-student-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की मौत से आक्रोशित छात्रों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी की मौत से आक्रोशित छात्रों ने जाम किया हाईवे
Amarujala Bureau
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएनआईपीएसएस कॉलेज गेट के सामने सड़क दुर्घटना में बृहस्पतिवार को हुई साथी की मौत से नाराज सैकड़ों छात्र शुक्रवार को सड़क पर उतर पड़े। छात्रों की मांग थी कि कॉलेज के सामने ब्रेकर बनवाया जाए। साथ ही ट्रैफिक संकेतक भी लगे। सीओ के समझाने-बुझाने व छात्रों की दोनों मांगों को मान लेने के बाद छात्र शांत हुए। करीब दो घंटे तक हाईवे पर प्रदर्शन के कारण आवाजाही ठप रही।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के गोराबारिक निवासी जीशान हुसैन का बेटा फजल अब्बास (20) और धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार (21) पुत्र राजकुमार पांडेय फरीदीपुर में स्थित केएनआईपीएसएस में पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। बृहस्पतिवार को दोनों बाइक से कॉलेज जा रहे थे। कॉलेज के ठीक सामने बाइक को टेंपो ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में फजल अब्बास की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि देवेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह 9.45 बजे कॉलेज के सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर पड़े। छात्रों की मांग थी कि कॉलेज के ठीक सामने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। मौके पर सीओ बल्दीराय लेखराज सिंह को भेजा गया। सीओ ने तत्काल सड़क पर रेडीमेड स्पीड ब्रेकर लगवाने के साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को स्थाई ब्रेकर बनवाने का आदेश दिया। सीओ ने छात्रों को आश्वासन दिया कि एक हफ्ते में ट्रैफिक संकेतक भी कॉलेज के पास लग जाएगा।
विज्ञापन