फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Engineering college closed for three days

तीन दिन के लिए बंद हुआ इंजीनियरिंग कॉलेज

Sat, 18 Feb 2017 10:26 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sat, 18 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Engineering college closed for three days
छात्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

मुुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शुक्रवार शाम हॉस्टल के एक कमरे में छात्र की खुदकुशी के बाद छात्रों ने बवाल कर दिया था। कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे एसपी ने छात्रों को समझा-बुझाकर बवाल शांत कराया था। शनिवार को कॉलेज तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया। कॉलेज प्रशासन नेे तीन दिन के कंडोलेंस के बहाने सभी स्टूडेंट को घर भेज दिया। कॉलेज में सन्नाटा पसरा रहा। 

विज्ञापन



सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के गांव मुरारचक निवासी अवनीश मिश्र (20) का शव शुक्रवार शाम कॉलेज के हॉस्टल में फांसी के फंदे से लटका मिला था। मामला शांत होने के बाद शनिवार को कॉलेज में तीन दिन का कंडोलेंस कर दिया गया। कंडोलेंस के बाद सभी विद्यार्थी अपने-अपने घर चले गए हैं और कॉलेज में सन्नाटा पसरा है। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर कर्नल एसके गीगू ने बताया कि कॉलेज में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि विद्यार्थियों का आक्रोश तात्कालिक था। तोड़फोड़ में छात्रों के अलावा बाहर के कुछ अराजकतत्वों के शामिल होने की सूचना मिल रही है। उनके खिलाफ केस दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed