{"_id":"5719031c4f1c1b087a8b4587","slug":"employee-thrashed-in-substation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मी की पिटाई
Amarujala Bureau
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में स्थित पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र में घुसकर एक युवक ने संविदा कर्मी की जमकर पिटाई कर दी। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव पीठीपुर में विद्युत उपकेंद्र स्थित है। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से नाराज संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा गांव का अरविंद कुमार मिश्र बुधवार देर रात विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गया। कहासुनी के बाद उसने विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे संविदाकर्मी रामचंद्र कनौजिया की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई बीएन चौहान मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने जेई की तहरीर पर केस दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन