फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Driver robbed 1.5 lakh

व्यवसायी के चालक से डेढ़ लाख लूटे

Sat, 01 Aug 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज Updated Sat, 01 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

तगादा कर घर लौट रहे बीड़ी व्यवसायी के चालक से जीप सवार बदमाशों ने असलहे के जोर पर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। चालक के विरोध करने पर लुटेरे उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की।

विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के छोटी भिलाई खुर्द निवासी राजू उर्फ केडीलाल पुत्र राम नरेश लाल बीड़ी कंपनी में वाहन चालक है। शनिवार सुबह राजू पिकप पर बीड़ी लादकर सेल्समैन मोहम्मद कलाम के साथ रुदौली बाजार गया था। दोनों ने बाजार में माल देने के बाद तगादा किया और वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरबगांव के पास एक जीप पर सवार पांच बदमाशों ने पिकप को ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों जब तक कुछ भी समझ पाते दो बदमाशों ने राजू और मोहम्मद कलाम पर असलहा तान दिया। दोनों को कब्जे में करने के बाद बदमाशों ने पिकप चालक के पास रखे एक लाख 46 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू ने विरोध किया तो बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर राजू से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed