फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dengue death toll rises to 17

डेंगू का कहर जारी, अब तक 17 मौतें

Fri, 07 Oct 2016 10:34 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 07 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Dengue death toll rises to 17
सो रहा है स्वास्‍थ्य महकमा - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन स्थिति भयावह होती जा रही है। अब तक 17 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।  सिर्फ जिला अस्पताल के पैथालॉजी में 850 लोगों की जांच में 75 डेंगू  पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि प्राइवेट नर्सिंग होम और प्राइवेट हॉस्पिटल की जांच इसके अतिरिक्त है। आम तौर पर होने वाले वायरल फीवर को भी लोग डेंगू  समझकर जांच कराने पहुंच रहे हैं। परेशान और भयभीत लोगों को प्राइवेट नर्सिंग होम वाले जांच के नाम पर ठग रहे हैं। 

विज्ञापन



डेंगू से लगातार हो रही मौतों से हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अब तक किए गए प्रयास ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। मामूली बुखार होने पर भी मरीज और तीमारदार घबरा जा रहे हैं। पैथालॉजी में  डेंगू की जांच कराने के लिए भीड़ जुट रही है। जिला अस्पताल की पैथॉलाजी में अप्रैल से छह सितंबर तक हुई 850 लोगों की जांच में 75 लोग डेंगू से  पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ 17 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। एक के बाद एक हो रही डेंगू से मौत से जिलेवासी भयभीत हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आम तौर पर होने वाले वायरल फीवर को भी लोग डेंगू समझ रहे हैं। इसी भय का फायदा उठाकर निजी अस्पताल वाले लोगों को ठग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed