फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Cyber ​​crooks withdrawal 28 thousand from the account

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 28 हजार

Sat, 07 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cyber crooks withdrawal 28 thousand from the account
अपराध - फोटो : desk

पुलिस अधीक्षक अमेठी के आवास पर बतौर अनुचर काम करने वाले एक कर्मचारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 28 हजार रुपये निकाल लिए। अनुचर ने गौरीगंज थाने में साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


मो. सादिक अमेठी पुलिस अधीक्षक के आवास पर बतौर अनुचर कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उन्हें  मोबाइल पर कॉल आई। फोन रिसीव करते ही दूसरी ओर लाइन पर व्यक्ति ने मो. सादिक को उनका एटीएम ब्लॉक होने की बात कहकर उनके एसबीआई बैंक के खाते से जुड़ी तमाम जानकारियां मांगी।
विज्ञापन


अंत में उसने मो. सादिक से उनके एटीएम का पासवर्ड भी जान लिया। पासवर्ड बताने के कुछ ही देर बाद जब मो. सादिक के मोबाइल पर 28 हजार रुपये निकाले जाने का एसएमएस आया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में मो. सादिक गौरीगंज थाने पहुंचे और साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक अकाउंट से रुपये निकालने का केस दर्ज कराया। एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed