{"_id":"595fba3a4f1c1b42548b46fd","slug":"current-in-charger-leaves-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्जर में उतरे करंट से युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार्जर में उतरे करंट से युवक ने दम तोड़ा
Amarujala Bureau
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
परिवार में कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर करंट लगने से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक की मौत मोबाइल चार्जर में करंट उतरने से हुई, जबकि महिला की तार पर कपड़ा सुखाने के लिए डालते समय करंट लगने से हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
पहली घटना चांदा कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव की है। गांव निवासी मुलायम यादव उर्फ पृथ्वीपाल (24) शुक्रवार को ट्यूबवेल पर लगे स्विच बोर्ड से मोबाइल का चार्जर निकाल रहा था तभी ट्रॉसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। इसकी वजह से चार्जर में करंट उतर आया जिसकी चपेट में मुलायम भीआ गया। गंभीर हालत में मुलायम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मुलायम की मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी घटना भी इसी कोतवाली क्षेत्र के सिंधौली कोइरीपुर की है। गांव निवासी हीरालाल की पत्नी उषा (45) शुक्रवार की सुबह गीले कपड़े तार पर डाल रही थी तभी पास से गुजरे बिजली के तार से उसे करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन