{"_id":"57a0cf514f1c1be84f2b8a5e","slug":"criminal-murder-at-highway-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हत्या के आरोपी को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हत्या के आरोपी को गोली से उड़ाया
Amarujala Bureau
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ हाईवे किनारे ढाबे पर खाना खा रहे दो हत्याओं के आरोपी युवक को कार सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन युवक को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहा निवासी फैय्याज अहमद (37) पुत्र इसरार अहमद की शहर के तिकोनिया पार्क के पास ऑटो पॉर्ट्स की दुकान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे फैय्याज अपने दोस्त तज्जू, बंटी निवासी पांचोपीरन और करौंदिया निवासी निसार के साथ कार से लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमहट के पास मुस्कान ढाबे पर खाना खाने गया था। फैय्याज अपने तीनों दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था।
विज्ञापन
करीब साढ़े 10 बजे स्विफ्ट डिजायर कार से तीन युवक वहां पहुंचे जिनसे फैय्याज की कुछ कहासुनी हुई। इस दौरान एक युवक ने फैय्याज के पेट में सटाकर दो गोली मार दी। गोली चलते ही ढाबे पर भगदड़ मच गई। फैय्याज को गोली मारने के बाद तीनों युवक फरार हो गए। गंभीर हालत में फैय्याज को लेकर उसके दोस्त जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाते ही नगर कोतवाल वीपी सिंह, एसआई एसपी सिंह, एसआई राघवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए। परिवारीजन फैय्याज को लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई इस्तिखार अहमद उर्फ पिंटू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।